{"_id":"67a24ea9b45288b27f041529","slug":"strong-room-will-open-one-hour-earlier-in-the-presence-of-static-magistrate-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-127384-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक घंटे पहले खुलेगा स्ट्रांग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक घंटे पहले खुलेगा स्ट्रांग रूम
Tue, 04 Feb 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्रों को लीक होने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैंं। स्ट्रांगरूम की नाइट विजन कैमरे से निगरानी होगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले स्ट्रांग रूम खोला जाएगा।
बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा में नकल रोकने व प्रश्नपत्रोें को लीक होने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे है। प्रत्येक विद्यालय में प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए एक स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। इसमें तीन अलमारियों की व्यवस्था रहेगी। इनमें से एक अलमारी हाईस्कूल के प्रश्न पत्र रखने को, दूसरी अलमारी इंटर के प्रश्नपत्र रखने को तथा तीसरी अलमारी शेष बचे प्रश्नपत्रों को रखने के लिए होगी। जिले में 39,891 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने हैं। इनके लिए 59 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। स्ट्रांग रूम को पूरी तरह से सीजल प्रूफ बनाया जाएगा। कमरे में खिड़की, रोशनदान भी पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे। ताकि इनमें किसी भी व्यक्ति के प्रवेश की संभावना न रहे।