फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   strong booth will make prasapa strong

बूथ की मजबूती से प्रसपा बनाएगी सरकार

Wed, 10 Feb 2021 06:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
strong booth will make prasapa strong
मैनपुरी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की बैठक बुधवार को आगरा बाईपास रोड स्थित प्रसपा कार्यालय में हुई। जिलाध्यक्ष बोटसिंह यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ की मजबूती जरूरी है। वर्ष 2022 में बूथ की मजबूती से ही प्रसपा प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रसपा कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता काम करें। भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाएं। भाजपा शासन में समाज का हर वर्ग असंतुष्ट है। किसान, गरीब, मजदूर, बेरोजगार, महिलाएं भाजपा शासन में परेशान हैं। अपराधों पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन

किसानों की फसलों को गोवंश बरबाद कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। सरकार और प्रशासन के पास कोई योजना नहीं है। अरविंद सिंह यादव, सर्वेश गुप्ता, अमित यादव, नेहा चौहान, हनुमंत कठेरिया, सुधीर यादव, शशी मिश्रा, कर्मवीर सिंह, उमाकांत, नरेंद्र सिंह, पंकज चौहान, सुखवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा ने पदयात्रा निकाली
किशनी। तहसील क्षेत्र में प्रसपा के विधानसभा प्रत्याशी गिरीश कठेरिया ने बुधवार को पदयात्रा निकाली। उन्होंने ग्रामीणों से कहा अगर पार्टी सत्ता में आती है। तो हर घर से एक लड़का और एक लड़की को नौकरी दी जाएगी। युवा बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर निकाली गई गांव-गांव, पांव-पांव पदयात्रा में ग्रामीणों को प्रसपा की नीतियों की जानकारी दी। पद यात्रा तहसील क्षेत्र के भिटारा, फरैंजी, नसीरपुर, सतियाहार, नगला बख्ती में पहुंची। विधानसभा अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, युवा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, उमाकांत यादव, महेशचंद्र, राहुल यादव, पुष्पेंद्र यादव, गौरव, मनोज, मुकेश, बंटू, रोहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed