{"_id":"666749eb382fa2455d00bc64","slug":"strict-action-will-be-taken-if-any-attempt-is-made-to-disturb-mutual-harmony-kasganj-news-c-175-1-mt11003-116407-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आपसी सौहार्द बिगाड़ने का किया प्रयास तो होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आपसी सौहार्द बिगाड़ने का किया प्रयास तो होगी कड़ी कार्रवाई
Tue, 11 Jun 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। ईद एवं गंगा दशहरा को लेकर डीएम व एसपी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित रूद्राक्ष सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। इसमें जिले के धार्मिक गुरुओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद कर आगामी त्यौहारों पर आपसी सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने कहा कि ईद पर नमाज निर्धारित स्थान पर ही हो तथा कुर्बानी खुले में न की जाए। कुर्बानी के बाद अवशेष किसी निर्धारित जगह पर गड्ढा खोद कर दबाएं या नगर पालिका की गाड़ी को दे दें।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि गंगा स्नान के लिए कादरगंज व शाहबाजपुर घाट पर बैरिकेटिंग कराई जाए, ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में नही जाएं। एसपी ने कहा कि जितने भी पशुओं के बाड़े हैं, उन्हें ईद से एक दिन पूर्व ही बंद करा दिया जाए। यदि कोई भी व्यक्ति माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएम ने बकरीद व गंगा दशहरा पर्व पर साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति तथा जलापूर्ति की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ सचिन, एएसपी राजेश भारती, सभी एसडीएम आदि मौजूद रहे।