फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Street Light Scam In Achnera Former Chairman Crime News

आगरा: 52 लाख रुपये के स्ट्रीट लाइट घोटाले में फंसी अछनेरा की पूर्व चेयरमैन, वसूली के आदेश

Mon, 10 Jan 2022 08:39 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jan 2022 08:39 AM IST
सार

पूर्व चेयरमैन पर पद का दुरुपयोग और चेयरमैन पति पर ठेकेदारों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के आरोपों में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Street Light Scam In Achnera Former Chairman Crime News
scam - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर पालिका परिषद अछनेरा की पूर्व चेयरमैन नेमवती 52 लाख रुपये के स्ट्रीट लाइट खरीद घोटाले में फंस गई हैं। इनके विरुद्ध शासन ने 52 लाख रुपये की वसूली भू राजस्व के माध्यम से करने के आदेश जिलाधिकारी को दिए हैं। पूर्व चेयरमैन ने बोर्ड में प्रस्ताव पास कराए बिना और बिना सक्षम स्तर से स्वीकृतियों के सरकारी धन निकाला था।

विज्ञापन

2017 में नगर पालिका परिषद में तत्कालीन सभासद नीतू रावत ने चेयरमैन नेमवती और अधिशासी अधिकारी ललित कुमार के विरुद्ध वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम के आदेश पर एसडीएम की जांच में आरोप सही साबित हुए। जिसके बाद अछनेरा थाना में पूर्व चेयरमैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। 
विज्ञापन

नीतू रावत ने बताया कि 2017 में जब बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने वाला था तब 1.30 करोड़ रुपये की स्ट्रीट लाइट व अन्य विद्युत उपकरण खरीदे गए। जिनमें 52 लाख रुपये की अनियमितताएं हुईं थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

14 अक्तूबर 2020 को जिला प्रशासन ने दोषी पूर्व चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी व अन्य अधिकारियों के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सरकारी धन की वसूली का प्रस्ताव शासन को भेजा था। 27 दिसंबर 2021 को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव संजय कुमार सिंह ने नगर पालिका को वित्तीय क्षति पहुंचाने के मामले में पूर्व चेयरमैन के विरुद्ध रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर धन वसूली के आदेश जिलाधिकारी को दिए हैं। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन पर पद का दुरुपयोग और चेयरमैन पति पर ठेकेदारों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के आरोपों में मुकदमा दर्ज है।
संवाद से ही मिटेगा शक: हाथों में लिए हाथ, फिर घर लौटे घर साथ, परिवार परामर्श केंद्र पर आठ जोड़ों में समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed