फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stray animals killing people in rural areas including posh colonies of city In Agra

Agra: प्रशासन बेबस... शहर से गांव तक छुट्टा मवेशी ले रहे लोगों की जान, खुली सरकारी कवायद की पोल

Thu, 16 Nov 2023 02:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 02:07 PM IST
सार

आगरा में अन्ना पशुओं के मामले में प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। यहां शहर से गांव तक छुट्टा मवेशी लोगों की जान ले रहे हैं। इससे सरकारी कवायद की पोल भी खुल गई। 

विज्ञापन
stray animals killing people in rural areas including posh colonies of city In Agra
छुट्टा मवेशी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शहर की पॉश कॉलोनियों, गांव और गलियों तक छुट्टा सांड और गाय लोगों की जान ले रहे हैं। प्रशासन बेबस है। तमाम कवायदों के बाद भी छुट्टा गोवंश से निजात नहीं मिल रही। ये स्थिति तब है जब एक नवंबर से जिले में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने छुट्टा गोवंश संरक्षण के लिए अभियान चलाने के आदेश दे रखे हैं। छुट्टा गोवंश के हमले अभियान की पोल खोल रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह साल से गोवंश संरक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश पर निर्देश दे रहे हैं। बार-बार मियाद बढ़ाई जा रही है, लेकिन गोवंश का संरक्षण नहीं हो पा रहा। पांच गोशालाओं का निर्माण अधूरा पड़ा है। सभी गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु हैं। ऐसे में बाहर घूम रहे गोवंश को पकड़ कर रखने के लिए जगह नहीं। इधर, शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक छुट्टा गोवंश हमलावर हैं।
विज्ञापन


डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने एक नवंबर से 31 दिसंबर तक 60 दिन में 100 प्रतिशत निराश्रित गोवंश को आश्रय स्थलों में पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। पकड़ने के लिए 20 कैटल कैचर लगाए हैं। पुलिस, राजस्व विभाग के साथ पशुपालन, नगर निगम और जिला पंचायत राज विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है। डीएम ने रोज समीक्षा का दावा किया था, लेकिन धरातल पर हकीकत नहीं बदली।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1

बरहन के गांव मुखवार में मंगलवार को मीरा देवी पत्नी देवेश कुमार शाम 4 बजे घूरे पर कूड़ा डालने गईं थीं। जहां गाय ने सींग से महिला का पेट फाड़ दिया। गंभीर घायल मीरा देवी जिंदगी के लिए निजी अस्पताल में जूझ रहीं हैं।

केस- 2

खंदौली के खेरिया गांव में खेत पर मंगलवार को मवेशी भगाते समय 45 वर्षीय राकेश पर सांड़ ने हमला कर दिया। अन्य किसानों ने राकेश को सांड़ के हमले से बचाया। गंभीर रूप से घायल किसान का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

केस- 3

कमला नगर निवासी प्रशांत गुप्ता 16 अगस्त को सुबह साइकिल से दूध लेने जा रहे थे। रास्ते में छुट्टा सांड ने उन पर हमला कर दिया। सिर व छाती में गंभीर चोटें लगीं। करीब 10 दिन अस्पताल में इलाज चला। 26 अगस्त को प्रशांत गुप्ता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed