फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Straw fodder should be given to the protected bovine

संरक्षित गोवंश को दिया जाए भूसा चारा

Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Straw fodder should be given to the protected bovine
मैनपुरी। शनिवार को टीपी नगर स्थित कान्हा पशु आश्रय का एडीएम बी राम ने निरीक्षण किया। तैनात कर्मचारियों से कहा गोशाला में संरक्षित गोवंश की उचित देखभाल की जाए। उन्हें समय से भूसा-चारा, पानी उपलब्ध कराया जाए। गोशाला में संरक्षित कोई भी गोवंश भूखा न रहे। गोशाला में पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा उपलब्ध रहे।
विज्ञापन

एडीएम बी राम ने कहा कि संरक्षित गोवंशों की पशु चिकित्साधिकारी नियमित देखभाल करें। मुहंपका, खुरपका के टीके समय से लगाए जाएं। गोशाला में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहें ताकि जरूरत पड़ने पर बीमार पशुओं को दी जा सकें। गर्मी के दौरान पशुओं की उचित देखभाल हो। नांदों में हर समय पानी उपलब्ध रहे ताकि प्यास लगने पर जानवर समय से पानी पी सकें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। बीमार गोवंश को अलग बाड़ों में रखकर उनका इलाज किया जाए। दुधारू गायों, छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। दूध से प्राप्त धनराशि नियमानुसार जमा कराई जाए। सभी अभिलेख अद्यावधिक रहें। आने वाले भूसे-चारे का अंकन किया जाए। दूध, गोबर, खाद की बिक्री का भी पूरा हिसाब रखा जाए। एडीएम ने कहा भरी दोपहरी में गोवंशों को खुले मैदान में न रखा जाए। दोपहर के समय पशुओं को स्थाई रूप से बने हॉल, टिनशेडों में ही रखा जाए। सभी गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच की जाए। समय से सभी गोवंश का टीकाकरण कराया जाए। जिन नंदी के सींग नुकीले हैं, उन्हें प्राथमिकता पर कटवाया जाए। एक वर्ष तक के सभी बछड़ों का बधियाकरणकिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed