फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   storm and rain destroyed even years old trees In Mathura

Mathura: आंधी-बारिश ने वर्षों पुराने पेड़ों को किया धराशायी, सर्वे में जुटी वन विभाग की टीम

Fri, 21 Jun 2024 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jun 2024 12:06 AM IST
सार

मथुरा में आंधी और बारिश ने वर्षों पुराने पेड़ों को भी धराशायी कर दिया। इसकी जानकारी के बाद वन विभाग की टीम जगह-जगह  सर्वे कर रही है।

 

विज्ञापन
storm and rain destroyed even years old trees In Mathura
आंधी-बारिश ने वर्षों पुराने पेड़ों को किया धराशायी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जनपद में आई तेज आंधी ने पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। हवा की तेज रफ्तार की वजह से दर्जनों की संख्या में वर्षों पुराने पेड़ धराशायी हो गए हैं। वन विभाग की टीम आंधी में गिरे पेड़ों की सही संख्या जानने के लिए सर्वे कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार शाम आई तेज रफ्तार आंधी ने कान्हा की नगरी में खड़े कई बड़े पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है। शहर से देहात तक काफी संख्या में पेड़ धराशायी हुए हैं। आंधी की वजह से जनपद में कितने पेड़ गिरे हैं। इसकी सही संख्या तो सामने नहीं आ पाई है, लेकिन अनुमान यही लगाया जा रहा है कि ये संख्या दर्जनों में है। बलदेव, मढ़ौरा के अलावा देहात में कई स्थानों पर पेड़ टूटने की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


सौंख रोड पर भी एक स्थान पर आंधी की वजह से बड़ा पेड़ जड़ से उखड़ गया है। डैंपियर नगर में तेज आंधी की वजह से पेड़ का बड़ा हिस्सा धराशायी हो गया है। आंधी के बाद वन विभाग की टीमें राहत कार्य में जुटी है। प्रशासनिक टीम की मदद से सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया गया है। पेड़ की लकड़ी को सुरक्षित रखा गया है। प्रभागीय निदेशक रजनीकांत मित्तल ने बताया कि आंधी की वजह से काफी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पेड़ टूटने की घटना हुई है। आंधी की वजह से कितने पेड़ टूटे हैं। इसकी सही संख्या जानने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed