{"_id":"64df1e23176e132b870048f3","slug":"stones-were-pelted-on-corporators-who-went-to-catch-stray-cattle-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: आवारा पशु पकड़ने गए निगमकर्मियों पर पथराव, बचने के लिए लगानी पड़ी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आवारा पशु पकड़ने गए निगमकर्मियों पर पथराव, बचने के लिए लगानी पड़ी दौड़
Fri, 18 Aug 2023 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:00 PM IST
सार
नगर निगम ने आवारा पशु पकड़ने के लिए यमुना किनारा पर अभियान चलाया था। इस दौरान पशुपालकों ने उन पकक पत्थर मारना शुरू कर दिए। ये देख निगमकर्मियों के होश उड़ गए और वहां से भागना पड़ा।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए यमुना किनारे अभियान चलाने गई नगर निगम टीम पर पशुपालकों ने पथराव कर दिया। इसमें ट्रक चालक को पत्थर लगा, जिससे वह घायल हो गया। ट्रक अनियंत्रित हो जाने से कार से टकरा गया। इसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई और दोपहिया वाहन चालक भी घायल हो गया। नगरनिगम कर्मचारियों ने इस घटना की तहरीर थाना छत्ता में दी है।
नगर निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगरनिगम की टीम बृहस्पतिवार अपराह्न 4 बजे से यमुना किनारे पर अभियान चला रही थी। यहां यमुना में नहा रही भैंसों को पकड़ना शुरू किया। 20-25 भैसों को ट्रक में चढ़ा दिया और वहां से रामबाग की ओर जाने के निकले। सड़क पर आते ही आस्था सिटी सेंटर के पास पशुपालकों ने टीम को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। अचानक पथराव होने से कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। वे वाहनों में बैठकर वहां से जाने लगे।
इसी बीच एक ट्रक चालक को पत्थर लगा, जिससे उसका ट्रक अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही एक कार से टकरा गया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। उधर से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी चपेट में आ गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले पथराव करने वाले वहां से भाग गए। डाॅ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को कर्मचारियों ने पहचान लिया है। उनके खिलाफ थाना छत्ता में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - टूट रही रिश्तों की डोर: सात महीने में 10 हत्या, दिल दहला देंगी पति, ससुर और बेटे के कातिल बनने की ये वारदातें