फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   stone pelting,kasganj,sahawar news,muslim community kasganj,mohalla kureshiyan,mohalla kureshiyan kasganj

सहावर के मोहल्ला कुरेशियान में पथराव-फायरिंग, क्षेत्र में फैली सनसनी

Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
stone pelting,kasganj,sahawar news,muslim community kasganj,mohalla kureshiyan,mohalla kureshiyan kasganj
सहावर। कस्बे के मोहल्ला कुरेशियान में 5 दिन पहले मामूली बात पर हुए विवाद ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के लोगों में झड़प हुई। पथराव और फायरिंग भी हुई। अभी तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

बताया गाय कि 10 जुलाई को इमरान पुत्र भूरे और बबलू पुत्र मुशीर के बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हुई। कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर फेंके, पथराव किया और फायरिंग की।
विज्ञापन

पथराव और फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शंात हुआ। दोनों पक्षों के कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इमरान पक्ष की ओर से बबलू व उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। दूसरे पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में पांच दिन पूर्व विवाद हुआ था। यह विवाद शुक्रवार को फिर से बढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी- राजकुमार सिंह, इंस्पेक्टर, सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed