फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting between neighbors in Agra youth died after being hit by brick on his head

पड़ोसियों के बीच हुई पथराव: सिर में ईंट लगने से एक युवक की मौत, नशेबाजी को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 15 Jun 2023 03:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 03:04 PM IST
सार

आगरा में पड़ोसियों के बीच पथराव हो गया। इस दौरान सिर में ईंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। नशेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था। 

विज्ञापन
Stone pelting between neighbors in Agra youth died after being hit by brick on his head
पड़ोसियों के बीच हुई पथराव: सिर में ईंट लगने से एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बीती रात नशेबाजी को लेकर पड़ोसियों में पत्थरबाजी हो गई। इसमें सिर में पत्थर लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

एक-दूसरे पर फेंकने लगे ईंट-पत्थर

घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के एमपीपुरा गुम्मट की है। यहां बुधवार की रात नशेबाजी को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। विवाद के बीच एक पक्ष ने पत्थर उठा लिया। उसे देखकर दूसरे पक्ष ने भी ईंट उठा ली। दोनों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। 

विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

इस दौरान एक पक्ष के राजन नाम के युवक को सिर में पत्थर लग गया। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। परिजन उसे आनन फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed