फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stone pelting between groups of a particular community in Kagaraul in agra

Agra: कागारौल में समुदाय विशेष के पक्षों में पथराव; दहशत में बंद हुआ बाजार; पुलिस ने 10-12 उपद्रवियों को पकड़ा

Sat, 08 Mar 2025 11:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Mar 2025 11:13 PM IST
सार

मस्जिद में मार्बल या टाइल बिछाने को लेकर दो पक्षों में चर्चा हो रही थी। तभी दोनों पक्षों में चर्चा हिंसक हो गई। मारपीट होने लगी। पथराव हो गया। इससे अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन
Stone pelting between groups of a particular community in Kagaraul in agra
माैके पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के कागारौल कस्बा में शाम की नमाज के बाद माहौल अचानक से गरमा गया। मस्जिद में निर्माण कार्य के लिए चर्चा करते हुए दो पक्षों के बीच वाद-विवाद ने अचानक ही झगड़े का रूप ले लिया। दो पक्ष झगड़ते हुए सड़क पर आ गए। पथराव के कारण बाजार में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


कस्बा स्थित बड़ी मस्जिद में निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार शाम नमाज के बाद नीचे फर्श में मार्बल या टाइल लगाए जाएं, इस विषय पर चर्चा हो रही थी। एक पक्ष टाइल लगाने की जिद कर रहा था तो दूसरा पक्ष मार्बल लगाने पर जोर दे रहा था। बहस होते होते उनमें मारपीट शुरू हों गयी। 
विज्ञापन


इसके बाद झगड़ते हुए सभी लोग बाजार में आ गए। कुछ उपद्रवी तत्वों ने छतों से ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे बाजार में दहशत फैल गई। इसके कारण धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लग गए। पथराव से आगरा-जगनेर मार्ग पर यातायात पूरी तरह से रुक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग आधा घंटे तक आगरा-जगनेर मार्ग बाधित रहा। सूचना पर थोड़ी ही देर में प्रभारी निरीक्षक समरेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर उपद्रवी मौके से भागने लगे। पुलिस फोर्स ने भाग रहे कुछ उपद्रवियों मौके से पकड़कर थाने ले आई है। 


प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी भी उपद्रवी को छोड़ा नहीं जाएगा। मौके से पुलिस ने 10-12 उपद्रवियों को पकड़ा है, जिनके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed