{"_id":"614251868ebc3e3ee77601cd","slug":"stone-pelting-after-dispute-between-neighbors-in-drain-dispute-agra-city-news-agr507786418","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में पड़ोसियों में तकरार के बाद पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के विवाद में पड़ोसियों में तकरार के बाद पथराव
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला के नगला फतूरी में बुधवार रात को पुलिसकर्मी के परिवार का पड़ोसी के परिवार से नाली से गंदा पानी आने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर के लोगों के आने पर मारपीट के बाद पथराव होने लगा। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर पथराव करने वाले भाग गए। छह लोग घायल हुए हैं। उनका मेडिकल कराया गया है।
नगला फतूरी में पुलिसकर्मी टीकम सिंह और शाहरूख उर्फ अब्बी पड़ोसी हैं। शाहरुख के घर से पानी में गंदगी आने का आरोप लगाते हुए टीकम सिंह के परिवार की महिला ने उसमें ईंट लगा दी। पानी बंद होने पर पड़ोसियों में कहासुनी होने लगी। सुबह मामला शांत हो गया। शाहरुख ने पुलिस से भी शिकायत की। पुलिस ने दोनों का विवाद खत्म करा दिया।
रात को एक बार फिर दोनों ओर से लोग जुट गए। उनमें मारपीट के बाद पथराव होने लगा। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। महिलाओं को भी पीटा गया। इसमें छह लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ छत्ता दीक्षा सिंह फोर्स के साथ पहुंचीं। इस पर बवाली भाग गए। अभिषेक , उसकी मां, संजय को मेडिकल के लिए भेजा। उन्होंने शाहरूख पक्ष पर पथराव का आरोप लगाया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दोनों परिवार ने मारपीट और पथराव का आरोप लगाया है। बवाल से मोहल्ले के लोग भी घबरा गए थे। मिश्रित आबादी इलाका होने की वजह से पुलिस तैनात की गई है।