{"_id":"66dc91d030b9d13f69041c9b","slug":"stolen-jewelery-and-cash-worth-rs-3-lakh-by-breaking-locks-of-two-houses-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-123566-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो घरों के ताले तोड़कर 3 लाख के जेवर-नकदी चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो घरों के ताले तोड़कर 3 लाख के जेवर-नकदी चुराए
Sat, 07 Sep 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में चोरी के बाद घर में फैला पड़ा सामान।
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव राम नगर में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर करीब 3 लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। जगार होने के बाद ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद चोर के अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
एलाऊ क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी दरवेश सिंह शुक्रवार की रात परिजन के साथ घर में सो रहे थे। तभी घर में घुसे चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर सोन की दो अंगूठी, कान के कुंडल नकदी आदि चोरी की वारदात अंजाम दी। पड़ोस के रहने वाले लंकुश यादव के घर में से भी चोरों ने सोने की चेन, अंगूठी आदि चोरी की। घटना के समय लंकुश परिजन के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। आहट होने पर वह जाग गए और शोर मचा दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जाग गए। ग्रामीणों ने भाग रहे चोरों का पीछा किया और खेत से एक चोर को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की। पूछताछ में चोर ने अपना नाम धर्मेंद्र कुमार निवासी सिंहपुर थाना एलाऊ बताया। पुलिस ने दरवजेश और लंकुश की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए चोर से पुलिस साथियों के बारे में पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।