{"_id":"5e7df6bb8ebc3e6fe8310fb3","slug":"stir-kosi-news-agr4356240151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे को बंद पड़े मकान के बाहर छोड़ भाग छोटा पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटे को बंद पड़े मकान के बाहर छोड़ भाग छोटा पुत्र
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में बल्देवगंज से वृद्वा को ले जाती एंबुलेंस।
- फोटो : KOSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां। संदिग्ध हालत में मां-बेटे को छोटा पुत्र वर्षों से बंद पड़े पुश्तैनी मकान के बाहर छोड़कर भाग गया। जिससे वहां के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को मथुरा रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बल्देवगंज में एक कार आकर रुकी। उसमें से एक युवक ने वृद्धा रूपवती (70) और उसके पुत्र लेखराज (45) को बंद पड़े मकान के आगे उतार दिया। जब तक वहां के लोग कुछ समझ पाते युवक कार को लेकर भाग निकला। वृद्धा और युवक की लंबी-लंबी सांसें चल रही थीं।
मोहल्ले वालों ने समझा कि कोरोना संक्रमण तो नहीं हैं, उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुला लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों की जांच की गई। जांच में वृद्धा को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। शाम पांच बजे के करीब एंबुलेंस से दोनों को मथुरा भेज दिया। बताया गया है कि वृद्धा का बल्देवगंज में पुश्तैनी मकान है। जो कि लगभग 20 वर्षों से बंद पड़ा है। छोड़कर भागा युवक भी छोटा पुत्र पिंटू बताया गया है।