फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sticks, firing in dispute over cutting of ridge

Agra News: मेड़ काटने के विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग

Mon, 01 Apr 2024 04:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Sticks, firing in dispute over cutting of ridge
मेड़ काटने के विवाद में चले लाठी-डंडे, फायरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। गांव नाका में खेत की मेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने सामने आने के बाद जमकर लाठी डंडा चले। एक पक्ष की ओर से फायर भी किए गए। हालांकि पुलिस फायरिंग से इन्कार रही है। एक पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

थाना क्षेत्र के गांव नाका निवासी राजेश कुमार का रविवार की सुबह गांव निवासी जयवीर खेत की मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया था। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच जमकर लाठी डंडा चले। एक पक्ष की ओर से राइफल से फायर भी किए गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। राजेश ने पुलिस को बताया कि सुबह वह खेत में मूंगफली की नराई कर रहा था। तभी गांव के नामजद लोग वहां आ गए। खेत की मेड़ काटने को लेकर उनसे विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसे लाठी डंडा से पीटना शुरू कर दिया।एक आरोपी का पुत्र घर से राइफल ले आया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी। जिसके चलते गांव में दहशत फैल गई। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। फायरिंग की घटना नहीं हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed