फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sticks fired from two sides As soon as consolidation team left village in Agra nine people were injured

Agra: गांव से चकबंदी टीम के जाते ही चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत नौ लोग घायल; अस्पताल में भर्ती

Mon, 02 Oct 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 10:28 PM IST
सार

आगरा में गांव से चकबंदी टीम के जाते ही दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
sticks fired from two sides As soon as consolidation team left village in Agra nine people were injured
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को चकबंदी के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे के हमले में महिलाओं समेत 9 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की यह घटना गांव से एसडीएम चकबंदी अधिकारी के लौटते ही हुई।

विज्ञापन


घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ईधौन गांव की है। गांव में कई वर्षों से चकबंदी चल रही है। इसमें किसानों की ओर से मनमानी का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के बीच विवाद और रोजाना आ रही शिकायतों के मद्देनजर सोमवार को एसडीएम फतेहाबाद विजय शर्मा, चकबंदी अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद त्रिलोकी सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों को बताया कि चकबंदी के संबंध में किसानों की राय जानी। साथ ही उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की अन्य समस्याएं भी सुनीं। अधिकारियों व पुलिस के गांव से निकलते ही दो पक्ष भिड़ गए। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें विष्णु, विजय कुमार, ओमप्रकाश, सोमवीर और दूसरे पक्ष से रवि, बृजमोहन, सत्यवीर, लालजीत, अनीता आदि नौ लोग घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: एक ही चारपाई पर सोये थे लिव इन में रह रहे महिला-पुरुष, सुबह इस हाल में मिले दोनों के शव; देखकर कांप गई रूह

घायलों को परिजन व ग्रामीण थाना फतेहाबाद ले गए। जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष में जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed