फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF starts investigation bills of parking construction and AC purchase in Agra university

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार: पार्किंग निर्माण और एसी खरीद में फर्जीवाड़ा, शिकायत पर एसटीएफ ने शुरू की जांच

Thu, 24 Nov 2022 12:08 AM IST
मुकेश कुमार धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 12:08 AM IST
सार

राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत विश्वविद्यालय में पार्किंग निर्माण और एसी खरीद में एक करोड़ रुपये खर्च किए गए। पार्किंग स्थल पर आठ से 10 कार ही खड़ी हो सकती हैं। एसी भी सभी विभागों में नहीं लगे हैं। 

विज्ञापन
STF starts investigation bills of parking construction and AC purchase in Agra university
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में घोटालों की लंबी फेहरिस्त है। यहां पार्किंग निर्माण और एसी खरीद में भी खेल कर दिया। मनमाने बिल लगाकर एक करोड़ रुपये के बजट को ठिकाने लगा दिया। इसकी शिकायत पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) से खंदारी परिसर में पार्किंग और सौंदर्यीकरण के लिए 60 लाख रुपये का बजट मिला। इसका निर्माण 29 जुलाई 2021 में शुरू हुआ। पांच दिन में 70 फीसदी कार्य दर्शाते हुए 42 लाख रुपये का भुगतान भी हो गया। अगले कुछ दिन बाद बाकी का 30 फीसदी कार्य और पूरा कर 18 लाख रुपये भी मिल गए। ये पार्किंग में आठ से 10 कार खड़ा करने की ही क्षमता है। 

विज्ञापन

इन विभागों में भी लगाए गए एसी 

ऐसे ही इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस, गणित और रसायन विज्ञान विभाग और सेमिनार में एसी लगाए। इनके लिए 40 लाख रुपये का बजट खर्च दिखाया। सभी में एसी नहीं लग पाए और मनमाने बिल भी लगा दिए। छात्र संगठनों ने इन दोनों मामलों पर प्रदर्शन भी किए, लेकिन कोई जांच नहीं हुई। अब एसटीएफ को एसी खरीद और निर्माण के नाम पर घोटाले की शिकायत मिलने के बाद इसके रिकार्ड और बिल जुटाए हैं। इनकी फोटोग्राफी भी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किस मद में कितना खर्च, कोई हिसाब नहीं

रूसा के बजट को ठिकाने के लिए मनमानी की। इसकी बैलेंस शीट में बजट किस मद में कितना खर्च हुआ। किस-किस विभाग में कितने एसी की खरीद हुई, कितने लगाए। इसका भी कोई विवरण दर्ज नहीं है। बैलेंस शीट में अधिकांश निर्माण कार्य का शुरू करने और भुगतान की भी समान तिथि दर्ज है। 

पुराने मामले, एसटीएफ को दे रहे रिकॉर्ड

कुलपति प्रो. आशु रानी का कहना है कि ये निर्माण कार्य उनके कार्यकाल से पहले के हैं। इनमें क्या गड़बड़ी हुई है। इसकी जांच भी एसटीएफ के दायरे में है। इनको जांच से संबंधित जो भी रिकार्ड मांगे जा रहे हैं, संबंधित विभाग और प्रभारी को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed