फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   STF clamps down on drug mafia raids in Sanjay Place Fake medicines recovered

UP News: दवा माफिया पर STF का शिकंजा, संजय प्लेस में मारा छापा; नकली दवाएं बरामद

Wed, 13 Nov 2024 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Nov 2024 02:11 PM IST
सार

यूपी में दवा माफिया पर एसटीएफ ने शिकंजा कस दिया है। आगरा के संजय प्लेस में एसटीएफ ने छापा मारा। यहां से नकली दवाओं के साथ कासगंज के युवक को गिरफ्तार किया गया है। 
 

विज्ञापन
STF clamps down on drug mafia raids in Sanjay Place Fake medicines recovered
दवाएं - फोटो : Freepik.com

विस्तार

आगरा में हिमाचल और हरियाणा से नकली दवाएं आ रही हैं। एसटीएफ ने मंगलवार रात संजय प्लेस से नकली दवाओं के साथ कासगंज के अनुराग कौशल को गिरफ्तार किया। आरोपी से नकली दवाओं से भरा कार्टन बरामद किया गया है।
विज्ञापन


 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पांच अक्टूबर 2024 को दवाओं के थोक विक्रेता रोहित बलेचा के मस्ता की बगीची से गणेशाय इंटरप्राइजेज से नमूने लिए थे, जो जांच में फेल हो गए थे। रोहित बलेचा ने पूछताछ में कासगंज के अनुराग कौशल का नाम बताया था।
विज्ञापन


एसटीएफ की पूछताछ में अनुराग कौशल ने बताया कि वह यह दवाएं शिमला, हिमाचल के दीपक अमौली, करनाल हरियाणा के रोहित सचदेवा से लेकर आता था। सोनीपत हरियाणा के संदीप और अलीगढ़ के पीयूष का नाम सामने आया है। पुलिस गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed