{"_id":"64170a394391fedb560034f5","slug":"stf-arrested-solver-gang-member-in-agra-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: STF ने सॉल्वर गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार, प्रति छात्र दो से तीन लाख वसूलते हैं, साथियों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: STF ने सॉल्वर गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार, प्रति छात्र दो से तीन लाख वसूलते हैं, साथियों की तलाश जारी
Sun, 19 Mar 2023 06:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Mar 2023 06:45 PM IST
सार
आगरा में एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जी तरीके से सॉल्वर बैठाते थे। इसके लिए प्रति छात्र दो से तीन लाख रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एडमिट कार्ड, हस्ताक्षरयुक्त अंक तालिका, बिना हस्ताक्षर वाली अंकतालिका बरामद हुई हैं। आरोपी से पूछताछ करके इसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकतालिका व एडमिट कार्ड बरामद
एसटीएफ की आगरा यूनिट ने प्रतियोगी परीक्षाओं को पास कराने का ठेका लेने वाले गैंग के सदस्य धीरज को गिरफ्तार किया है। आरोपी मथुरा के मांट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसकी तलाश लेने पर इसके पास से एडमिट कार्ड, पांच बनी हुई अंकतालिका, पांच बिना हस्ताक्षर वाली अंकतालिका बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
परीक्षा में फर्जी तरीके से सॉल्वर बैठाते हैं
इस सॉल्वर गिरोह में मोनू, मोहन, रामू आदि भी शामिल हैं। एसटीएफ उनकी तलाश कर रही है। आरोपी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे रेलवे, सीटेट आदि में अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेका लेते हैं। इसके लिए एक छात्र से दो से तीन लाख की वसूली करते हैं। यह परीक्षाओं में फर्जी तरीके से सॉल्वर को परीक्षा में बैठाते हैं। पूछताछ करके अन्य जानकारी जुटाई जा रहा है।
विज्ञापन