{"_id":"68d0cdc1f5ca2f4155004cbb","slug":"steel-box-dispute-turns-violent-in-agra-s-tedhi-bagiya-shopkeeper-s-brother-beaten-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बक्शे ने करा दिया बवाल...ग्राहक ने दुकानदार को पीटा, फिर दरोगा से भी कर डाली अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बक्शे ने करा दिया बवाल...ग्राहक ने दुकानदार को पीटा, फिर दरोगा से भी कर डाली अभद्रता
Mon, 22 Sep 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:47 AM IST
सार
बक्शा खरीदने के लिए आए ग्राहक का दुकानदार से विवाद हो गया। उसने दुकानदार को पीट दिया। इतना ही नहीं दरोगा से भी अभद्रता कर डाली।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया पर रविवार को स्टील का बक्शा खरीदने के लिए ग्राहक और दुकानदार में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रुपए कम नहीं करने पर दबंग ने मारपीट शुरू कर दी। दरोगा से भी अभद्रता कर दी।
इस्लाम नगर निवासी अरमान ने बताया कि टेढ़ी बगिया तिराहे पर चौकी से महज 30 मीटर दूरी पर चाचा नजीर अली स्टील बक्शा की दुकान है। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे उनका छोटा भाई शहबाज दुकान पर बैठा था। आरोप है कि पवन बिहार निवासी सोनू शर्मा अन्य दो साथियों के साथ दुकान पर बक्शा खरीदने आया। 2400 रुपये के बक्शे के 1400 रुपये देने की बात कही।
दो हजार रुपये में फाइनल हो गए। इसी बीच सोनू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जमीन पर गिराकर पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। नजीर अली ने बताया कि तभी दबंग सोनू शर्मा ने उपनिरीक्षक विक्रांत यादव से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरोगा से अभद्रता के बारे में इंकार कर दिया। मामले में दोनों पक्षों में से सोनू शर्मा और शाहबाज को हिरासत में ले लिया है।