फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Statue of ex-serviceman unveiled with Havanayagya

पूर्व सैनिक की प्रतिमा का हवनयज्ञ के साथ हुआ अनावरण

Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Statue of ex-serviceman unveiled with Havanayagya
मैनपुरी। गांव रठेरा में पूर्व सैनिक रामप्रयोजन सिंह की समाधि स्थल पर शुक्रवार को हवनयज्ञ का आयोजन किया गया। हवनयज्ञ के बाद यहां पूर्व सैनिक की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के पांच गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव रठेरा निवासी हवलदार रामप्रयोजन सिंह की वर्ष 2013 में कानपुर की ऑडिनेंस फैक्टरी में गोली लगने से मौत हो गई थी। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। शनिवार को गांव रठेरा में उनकी समाधि स्थल पर हवनयज्ञ का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

आचार्य रामानंदन ने हवनयज्ञ के साथ पूर्व सैनिक की समाधि स्थल पर स्थापित कराई गई प्रतिमा का अनावरण कराया। हवनयज्ञ में गांव रठेरा, ककरारा, बांक, टिंडौली, कुचेला आदि क्षेत्रों के लोगों ने पहुंचकर पूर्व सैनिक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आशाराम यादव, विश्वनाथ सिंह, सूरजपाल सिंह, रानाप्रताप सिंह, संजीव यादव, राजेश कुमार, अवधेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नीरज यादव, लाल सिंह, अंतराम सिंह, सुमनेश कुमार, पंकज यादव, मकरंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed