फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Station Road widened with Rs 4 crore, parking problem remains as it is

Agra News: स्टेशन रोड का 4 करोड़ से चौड़ीकरण, पार्किंग की समस्या जस की तस

Tue, 08 Jul 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 08 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Station Road widened with Rs 4 crore, parking problem remains as it is
मैनपुरी। स्टेशन रोड को 4 करोड़ से अधिक की लागत से फोरलेन में बदलने का काम चल रहा है, लेकिन इस सड़क पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। यह कमी शासन-प्रशासन और नगर पालिका की ओर से बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर अवैध अतिक्रमण और फुटपाथ पर कब्जे पहले से ही आवाजाही में मुश्किलें पैदा करते हैं। अब, भांवत चौराहे से लेकर क्रिश्चियन तिराहे तक सड़क को चौड़ा कर फोरलेन बनाया जा रहा है और बीच में डिवाइडर भी बनेगा। इस फोरलेन के बनने से शहर को आवागमन की दृष्टि से फायदा होगा या नुकसान, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
विज्ञापन

फिलहाल, इस मार्ग पर वाहन खड़े करने की कोई सुविधा नहीं होने के कारण जगह-जगह अवैध पार्किंग दिखाई देती है। स्टेशन रोड निवासी और कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने इस समस्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर कम से कम दो स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि लोग अपने वाहन सही जगह पर खड़े कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर लोग अपने घरों के सामने ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे घर वालों को अंदर या बाहर निकलने में दिक्कत होती है और वे अपने वाहन भी नहीं खड़े कर पाते। इस फोरलेन प्रोजेक्ट के साथ-साथ पार्किंग की समस्या का समाधान भी बेहद ज़रूरी है, ताकि सड़क चौड़ीकरण का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed