फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   State Vice President of Mission Modi PM Again wife dies of dengue in mainpuri

मैनपुरी: मिशन मोदी पीएम अगेन के प्रदेश उपाध्यक्ष की पत्नी की डेंगू से मौत, 23 नए मरीज मिले

Sat, 30 Oct 2021 09:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Oct 2021 09:30 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को डेंगू से एक और मौत हो गई। 23 नए मरीज भी मिले हैं। डेंगू के प्रकोप के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।  

विज्ञापन
State Vice President of Mission Modi PM Again wife dies of dengue in mainpuri
डॉ. लक्ष्मी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में शुक्रवार को अखिल भारतीय कठेरिया विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं मिशन मोदी पीएम अगेन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विपिन कठेरिया की पत्नी की मौत हो गई। वह डेंगू से पीड़ित थीं। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 

विज्ञापन


गांव सगौनी निवासी डॉ. विपिन कठेरिया शहर में राधारमन रोड पर रहते हैं। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी 35 वर्षीय पत्नी डॉ. लक्ष्मी 17 अक्तूबर को डेंगू की चपेट में आई थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार शाम को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इधर, जिला अस्पताल में 96  लोगों की डेंगू जांच कराई गई, जिसमें से 23 डेंगू पॉजिटिव निकले। सुबह से ही जिला अस्पताल के साथ ही सौ शैया अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांस लेने में दिक्कत के चलते वृद्ध की मौत 
शहर के मोहल्ला कटरा निवासी 70 वर्षीय राम अवतार सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

14 स्थानों पर लगा शिविर 
शुक्रवार को जिले में बुखार की रोकथाम के लिए जिले के 14 स्थानों पर सीएमओ डॉ.पीपी सिंह के निर्देश पर शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान 643 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के पास सफाई पर विशेष ध्यान दें। 

मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी
डेंगू के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेजकर नगर में मलेरिया से बचाव के लिए इंतजाम किए जाने की बात कही है।

सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को भी पत्र जारी कर मलेरिया से बचाव के लिए व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए हैं। ग्राम स्वास्थ्य समिति को भी गांव में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव और जल निकासी की व्यवस्था कराने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed