{"_id":"63f8fdfcad81c68067076e46","slug":"standing-tractor-trolley-collided-with-a-canter-a-young-man-died-mainpuri-news-c-25-1-72219-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खड़े ट्रैक्टर - ट्राली से टकराई कैंटर, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खड़े ट्रैक्टर - ट्राली से टकराई कैंटर, एक युवक की मौत
Fri, 24 Feb 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बिछवां।
थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक कैंटर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर - ट्राली से टकरा गया। हादसे में कैंटर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन के आने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव अहमदपुर निवासी अमरान (21) बृहस्पतिवार को कानपुर किसी काम के लिए जा रहा था। वह एक कैंटर में सफर कर रहा था, रात के समय कैंटर जब थाना क्षेत्र में बिछवां के पास पहुंची, तभी अचानक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर - ट्राली से जा टकराई। हादसे में अमरान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अमरान को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। परिजन को सूचना दी गई। परिजन के आने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया।