फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stamp theft by manipulating area of flat

UP: लाखों की स्टांप चोरी...फ्लैट के क्षेत्रफल में ऐसे की हेरफेर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा; जांच शुरू

Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 25 Jul 2025 12:01 AM IST
सार

जिस फ्लैट का क्षेत्रफल 109 वर्ग मीटर था। सर्किल रेट के अनुसार 2015 में 44.49 लाख में बैनामा हुआ। उसी फ्लैट का 2023 में क्षेत्रफल 32 वर्ग मीटर दर्शाकर 28 लाख रुपये में बिक्री की गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Stamp theft by manipulating area of flat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुर्माना का डर, न नियमों की परवाह। रजिस्ट्री दफ्तर में सिक्कों की खनक से जो चाहे कराओ। ऐसा ही मामला सामने आया है दयालबाग स्थित हीरा कॉलोनी में अनन्या अपार्टमेंट का। जहां 109 वर्ग मीटर में बने फ्लैट का क्षेत्रफल 32 वर्ग मीटर दर्शाकर स्टांप चोरी की गई। 2015 में जिस फ्लैट का बैनामा 44.49 लाख में हुआ। 2023 में उसका बैनामा 28 लाख में दर्शाया गया।
विज्ञापन


अनन्या अपार्टमेंट में 18 फ्लैट हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद से सेवानिवृत्त 90 वर्षीय आरके मेहरोत्रा ने डीएम को शिकायत दर्ज कराई है। उनके साथ एक फ्लैट की खरीद में धोखाधड़ी होने पर स्टांप चोरी का खुलासा हुआ। धोखाधड़ी के मामले में एक तरफ पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के आदेश पर थाना न्यू आगरा पुलिस ने मयंक मुदगल, स्वेता पचौरी, धर्मेंद्र पचौरी, आशीष शर्मा व धर्मेंद्र अवस्थी के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ स्टांप चोरी के मामले में डीएम ने बैनामों का रिकार्ड तलब कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 

सब रजिस्ट्रार व निबंधन कर्मियों पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप
पीड़िता ने बताया कि जिस फ्लैट का क्षेत्रफल 109 वर्ग मीटर था। सर्किल रेट के अनुसार 2015 में 44.49 लाख में बैनामा हुआ। उसी फ्लैट का 2023 में क्षेत्रफल 32 वर्ग मीटर दर्शाकर 28 लाख रुपये में बिक्री की गई। जबकि मौके पर फ्लैट का क्षेत्रफल 109 वर्ग मीटर ही है। उन्होंने बैनामा में सब रजिस्ट्रार व निबंधन कर्मियों पर भ्रष्टाचार और स्टांप चोरी को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी गई है। ब्यूरो े

सत्यापन के नाम पर हो रही वसूली
रजिस्ट्री दफ्तर में बैनामा के बाद स्थल का सत्यापन होता है। जिससे बैनामा में अंकित तथ्यों की मौका-मुआयना कर पड़ताल की जाती है। बैनामा में स्टांप चोरी की जांच के लिए ऐसा होता है। पीड़िता का आरोप है कि सब रजिस्ट्रार व अन्य कर्मियों ने सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली की। इस संबंध में प्रमुख सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन और महानिरीक्षक स्टांप को भी शिकायत भेजी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed