फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Staff missing from CHC Jagir, DM stopped salary

Agra News: सीएचसी जागीर से स्टाफ गायब, डीएम ने रोका वेतन

Sat, 08 Feb 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Staff missing from CHC Jagir, DM stopped salary
सीएचसी जागीर के निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करते डीएम।
मैनपुरी। सीएचसी जागीर का शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। यहां काफी संख्या में स्टाफ गायब मिला। डीएम ने इन सभी का वेतन रोक दिया है। सीएमओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम दोपहर 1:15 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पहुंचे। यहां चिकित्साधीक्षक डॉ. आनंद किशोर, चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञानेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ लिपिक दिलीप कुमार, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अनिल कुमार सिंह, पत्रवाहक प्रशांत सिंह, आउटसोर्सिंग कर्मी स्वीपर कम चौकीदार सुरेंद्र सिंह, रसोईया रमन, आयुष्मान मित्र चांदनी, संविदा कर्मी प्रतिभा, चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला 7 फरवरी से अनुपस्थित मिले। चिकित्साधिकारी डॉ. मयंक मिश्रा, एएनएम सुधा चौहान, आउटसोर्सिंग कर्मी वार्ड बॉय विकास यादव, अमित सक्सेना, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रबल कुमार, संविदाकर्मी प्रीति स्टाफ नर्स, अमित कुमार एसटीएलएस, रामनरेश एसटीएस, डॉ. निखिल गुप्ता, डॉ. चारू यादव चिकित्साधिकारी 8 फरवरी को अनुपस्थित पाए गए। डाटा एंटी ऑपरेटर शिवम मिश्रा, बीपीसीएम मंगल सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर पारस गुप्ता के नाम के सामने उपस्थिति पंजिका में द्वितीय शनिवार अवकाश अंकित पाया गया। इस पर डीएम ने सीएमओ को अनुपस्थित चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने और लिखित स्पष्टीकरण लेते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed