{"_id":"5d1370558ebc3e3c823c191c","slug":"ssp-shalabh-mathura-line-hazir-so-bajna-and-suspended-constable-over-bribe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के मामले में एसएसपी की कार्रवाई, रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के मामले में एसएसपी की कार्रवाई, रिश्वत मांगने वाले चौकी इंचार्ज पर गिरी गाज
Wed, 26 Jun 2019 06:50 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 26 Jun 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी शलभ माथुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मामले में पूछताछ के लिए लाए गए ग्रामीण को तीस हजार रुपये लेकर छोड़ा गया। मामला एसएसपी शलभ माथुर तक पहुंचा तो जांच हुई। बाजना पुलिस चौकी के इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया जबकि हेड कांस्टेबल को सस्पेंड किया गया है। मंगलवार देर रात को की गई इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
थाना नौहझील के कौलाना निवासी आवेद खां पुत्र सलीम खां ने 14 जून को एसएसपी से शिकायत की थी कि बाजना चौकी प्रभारी सुंदर पाल सिंह और थाना नौहझील के हेड कांस्टेबल यतेंद्र सिंह ने उससे 30 हजार रुपये लिए हैं।
उसे पहले पूछताछ करने के नाम पर ले आए और फिर कहने लगे कि अगर तीस हजार रुपये नहीं दिए तो जेल भेज देंगे। एसएसपी शलभ माथुर ने तत्काल पूरे मामले की जांच कराई तो सत्यता सामने आई।

मंगलवार देर रात रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव ने बाजना चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि इस मामले में हेड कांस्टेबल ने ही दबाव बनाया था।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी पुलिसकर्मी लिप्त पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी पुलिसकर्मी लिप्त पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।