{"_id":"5c8a6deabdec2214216cc2bf","slug":"ssp-amit-pathak-raids-illegal-sand-market-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिंघम' स्टाइल में एसएसपी अमित पाठक ने अवैध बालू मंडी में मारा छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सिंघम' स्टाइल में एसएसपी अमित पाठक ने अवैध बालू मंडी में मारा छापा, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अवैध बालू मंडी में एसएसपी ने मारा छापा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के फतेहाबाद रोड पर तोरा चौकी से आगे संचालित अवैध बालू मंडी पर गुरुवार सुबह एसएसपी अमित पाठक ने छापा मारा। वह चीता मोबाइल बाइक से पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने 13 वाहन पकड़ लिए। वाहनों से वसूली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कराया।
एसएसपी अमित पाठक गुरुवार सुबह साइकिल से तोरा चौकी पहुंचे। इसके बाद चीता मोबाइल की बाइक से पल्स मैरिज होम के सामने अवैध बालू मंडी में आए। यहां पर मंडी के वाहनों से आवागमन अवरुद्ध हो रहा था। ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली चालकों ने बताया कि मंडी में दबंग युवक 500-500 रुपये की वसूली करते हैं।
3 of 5
अवैध बालू मंडी में एसएसपी ने मारा छापा
एसएसपी के आदेश पर पुलिस, प्रशासन, परिवहन और खनन विभाग की टीम ने 13 ट्रकों को सीज कर दिया। उन पर 9.5 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कुल दो मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिसकर्मियों के साथ जाते एसएसपी अमित पाठक
- फोटो : अमर उजाला
इनमें वाहनों से वसूली करने पर सात और छह वाहन स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इस मंडी में पहले भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने मंडी बंद करा दी थी। मगर, मंडी फिर से शुरू हो गई थी। थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
अवैध बालू मंडी में एसएसपी ने मारा छापा
अवैध बालू मंडी के पास स्थित ठाकुर ढाबा की भी पुलिस ने तलाशी ली। अवैध शराब के 45 क्वार्टर मिल गए। इस संबंध में अतर सिंह और संतोष निवासी कोलारा कला, थाना डौकी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।