{"_id":"5c8a613cbdec22143e2c566c","slug":"laddu-holi-in-shriji-temple-barsana-before-lathmar-holi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली के आनंद में डूबा बरसाना, श्रीजी मंदिर में लड्डुओं की वर्षा, जमकर उड़ा रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के आनंद में डूबा बरसाना, श्रीजी मंदिर में लड्डुओं की वर्षा, जमकर उड़ा रंग-गुलाल
Thu, 14 Mar 2019 08:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
बरसाना के श्रीजी मंदिर में मनाई गई लड्डू होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदबाबा के लाला श्रीकृष्ण ने गुरुवार को होली का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। यह खबर जब बरसाने में पहुंची तो धूम मच गई। श्रीजी मंदिर के द्वार पर लड्डुओं की बरसात होने लगी। मंदिर से खूब लड्डू बरसाए गए। टॉफी भी बांटी गईं। बरसाना में हर तरफ जश्न का माहौल था। समाज गायन के मध्य ढप, ढोल व अन्य वाद्य यंत्रों से तान पर नृत्य होने लगा।
बरसाना के श्रीजी मंदिर में मनाई गई लड्डू होली
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालु भी इस होली का आनंद लेने के लिए अपने साथ लड्डू लेकर आए थे। होली के रसियाओं पर नृत्य को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े थे। नृत्य के दौरान गोस्वामी समाज के लोगों ने पंडा को लड्डू दिए तो उन्होंने भक्तों की तरफ उछालना शुरू कर दिया। इसी के साथ लड्डू होली शुरू हो गई थी। श्रीजी मंदिर से जमकर लड्डू उछाले गए। प्रसाद रूपी लड्डुओं को पाने को भक्त भी लालायित दिखे।
श्रीजी के द्वार लड्डू रूपी प्रसाद लूटते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में करीब सवा घंटे तक चली इस लड्डू होली के दौरान लड्डू लुटाए गए। समाज गायन के दौरान मुखिया रामभरासे गोस्वामी, लीलाधर गोस्वामी, सत्यनारायण गोस्वामी, गोविंदा गोस्वामी, उमाशंकर गोस्वामी, नंदकिशोर गोस्वामी, मुरारी लाल गोस्वामी, छैल बिहारी गोस्वामी, बाबू लाल गोस्वामी, रास बिहारी गोस्वामी, चंदर गोस्वामी, रामहरि गोस्वामी, बृजेश गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी आदि ने समाज गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीजी के द्वार लड्डू रूपी प्रसाद लूटते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
लठामार रंगीली होली के लिए राधारानी की ओर से कान्हा के लिए आमंत्रण लेकर राधादासी गई। वृंदावन के गोपाल घाट पर रहने वाली राधादासी पिछले बारह वर्ष से इस कार्य को करती चली आ रही है। राधादासी को यह कार्य अपनी गुरु श्यामा दासी से उत्तराधिकार में मिला है।
विज्ञापन
श्रीजी के द्वार लड्डू रूपी प्रसाद लूटते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
राधादासी इस कार्य को करके खुद को भाग्यशाली मानती हैं। राधादासी अपने साथ एक अबीर गुलाल से भरी हांडी के साथ भोग प्रसाद, इत्र फुलेल व पान बीडा लेकर जब रंगीली गली से होकर निकली तो उन्हें देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। राधादासी का नंदगांव पहुंचने पर वहां के गोस्वामी समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया।