फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sridevi fair inaugurated amidst incomplete preparations

Agra News: आधी अधूरी तैयारियों के बीच हुआ श्रीदेवी मेले का उद्घाटन

Sat, 29 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 29 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sridevi fair inaugurated amidst incomplete preparations
मैनपुरी। जनपद की ऐतिहासिक और प्रसिद्ध श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी, शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ शनिवार की देर सायं हो गया। अतिथियों ने मां शीतला के दरबार में विधिवत् पूजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने बैंड-बाजों के मधुर ध्वनि के साथ श्रीदेवी मेला के मुख्य द्वार का फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर तैयारियां अधूरी नजर आईं। विधायक ने कहा कि श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी जनपद ही नहीं बल्कि आसपास जनपदों में काफी प्रसिद्ध है। दूर-दराज क्षेत्रों और आसपास जिलों के लोग यहां मेला देखने आते है। अध्यक्ष प्रदर्शनी और जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि श्रीदेवी मेला का इंतजार लोगों को रहता है। कादम्बरी रंगमंच पर होने वाले कार्यक्रमों में तमाम नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। स्थानीय प्रतिभाओं को भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। कादंबरी रंगमंच पर डॉ. राकेश गुप्ता के संयोजकत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों में मनमोहक धार्मिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed