फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sri Krishna Janmashtami Mahotsav will Starts Today Cm Yogi Adityanath come Mathura

मथुराः भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का 'साक्षी' बनेगा ब्रज, तीन दिन रहेगी जन्मोत्सव की धूम

Fri, 23 Aug 2019 11:55 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 23 Aug 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami Mahotsav will Starts Today Cm Yogi Adityanath come Mathura
जन्मस्थान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आज से तीन दिन तक गोविंद नगर स्थित रामलीला मैदान में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ देश की सांस्कृतिक झांकी नजर आएगी। 
विज्ञापन


यहां शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरू होंगे, जो मध्य रात तक चलेंगे। इन्हीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ 24 अगस्त तक मथुरा आ रहे हैं। दही हांडी का आयोजन भी इस दौरान मुंबई से आ रहे कलाकार करेंगे।
विज्ञापन


मथुरा में पहली बार सरकारी स्तर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को खास बनाया जा रहा है। इसके लिए भगवान कृष्ण की जन्म और लीला भूमि मथुरा को खास तरीके से सजाया गया है। यहां तीन दिवसीय आयोजन होंगे। इसमें शामिल होने के लिए ब्रज के कलाकारों के साथ देश भर के प्रख्यात कलाकार मथुरा आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीरामलीला मैदान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की प्रक्रिया में राजस्थानी मांड गायकी, रासलीला, ब्रज के लोकनृत्य, पाईडंडा लोकनृत्य, घूमर नृत्य, नंदादेवी राजजात, कृष्णलीला होगी। 

24 अगस्त को भी शाम छह बजे से रात 12 बजे तक मणिपुर शंख वादन, कृष्णावतार, बरेदी नृत्य, छाऊनृत्य, अवधी लोकनृत्य और गायन, मेर रास, गूजरी नृत्य, राई नृत्य, कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका, शंखनाद नृत्य, महाभारत के टीवी कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। 25 अगस्त को रासलीला, चरकुला, मयूरनृत्य, कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका, ब्रज के लोकनृत्य, मणिपुर के लोकनृत्य, राई नृत्य, ढेढिया, नृत्य और भजन गायन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed