फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spray anti-larva Panchayat: Lok Adalat

नवरात्र व श्रीराम लीला को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक

Sat, 09 Oct 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Spray anti-larva Panchayat: Lok Adalat
अमांपुर। कस्बा में प्रभु श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ ध्वज स्थापना के साथ किया गया। श्रीराम कमेटी ने भगवान गणेश की आरती की। हवन यज्ञ में एवं ध्वज स्थापना पंडित गुड्डू पाराशर ने कराई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर जीवन सफल बनाएं। श्रीराम महोत्सव कमेटी एवं श्रद्धालुओं ने ध्वज स्थापना पर पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरित किया। भक्तों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। इसी के साथ ही श्री रामलीला का मंचन शुरू हो गया। पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन कलाकारों ने किया। राम नारायण मित्तल, राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता, विमल अग्रवाल, कमल गुप्ता, सुधीर गुप्ता, आकाश गुप्ता सराफ आदि रामभक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री रामलीला का मंचन शुरू
पटियाली। श्रीराम लीला मंचन का शुभारंभ भगवान गणेश की आरती उतार कर किया गया। मुख्य अतिथि बसपा नेता प्रो. नीरज मिश्रा ने भगवान गणेश की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि श्री रामलीला के मंचन से हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि जैसे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अपने भाइयों के प्रति स्नेह और माता सीता का 14 वर्षों तक वनवास काटना यह सिखाता कि हम सभ्ी को मुसीबत के समय में भी एक दूसरे का साथ नही छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलकर अपने जीवन का उद्धार करें। रामलीला कमेटी अध्यक्ष गोपाल मिश्रा, शिवेंद्र मिश्रा, पवन मिश्रा, दीप किशोर, प्रेम नरायन दीक्षित, चतुरनारायण दीक्षित, विनोद तिवारी, अमित, सिंटू मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक आयोजित
अमांपुर। कस्बा के कोतवाली परिसर में नवरात्रि, श्रीराम लीला महोत्सव को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें रामलीला महोत्सव पर होने वाली व्यवस्थाओं पर श्रीराम लीला कमेटी के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तहसीलदार सहावर लालमन सिंह ने कहा कि रामलीला महोत्सव व नवरात्र पर्व को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मनाएं। प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार सिंह ने रामलीला कमेटी को सुरक्षा का भरोसा दिया। रामबरात, मेला, रावण वध, राजगद्दी व शोभायात्रा के रूट के बारे में जानकारी ली। चेयरमैन चांद अली खान, लेखपाल दीपक भारद्वाज, रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौरव गुप्ता, रामनरायन मित्तल, राकेश पाराशर, विमल अग्रवाल, धीरज गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed