फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports Stadium won the match by eight wickets

स्पोट्र्स स्टेडियम ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

Fri, 10 Dec 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sports Stadium won the match by eight wickets
-स्टेडियम में क्रिकेट खेलते खिलाड़ी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही खरगजीत मिश्रा मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को ग्रुप बी का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ने सीएमसी क्लब को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खरगजीत मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को ग्रुप बी का पहला मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम और सीएमसी क्लब के मध्य खेला गया। सीएमसी कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में सीएमसी की पूरी टीम ने 22.5 ओवर में 101 रन बना सकी। जिसमें विनोद के 14, एएसपी के 11 और हर्षित के 10 रन शामिल रहे। स्टेडियम की ओर से गेंदबाज आशीष ने तीन, अनुज और शिखर ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन

जीत के लिए 102 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टेडियम की ओर से जय कुमार ने शानदार 66 रन बनाए। अभिज्ञान ने नाबाद 20 और अनुज ने नाबाद 6 रनों का योगदान दिया। सीएमसी की ओर से अवनीश और विनोद ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैच में अंपारिंग सुनील शुक्ला व जूली ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने और कमेंट्री अनुज ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, उप जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, प्रबल प्रताप सिंह, मायाशंकर, आरजू सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed