{"_id":"5ff34bb48ebc3e3b8745e57b","slug":"sports-mainpuri-news-agr4749596123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में किशनी तो वॉलीबॉल में फरैंजी की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में किशनी तो वॉलीबॉल में फरैंजी की टीम रही विजेता
विज्ञापन
किशनी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के क्रम में सोमवार को ग्रामीण स्टेडियम किशनी में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में किशनी तो वालीबाल में फरैंजी की टीम विजेता रही।
कबड्डी में किशनी और ऊंचा इस्लामाबाद की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें किशनी की टीम विजेता और ऊंचा इस्लामाबाद की टीम उपविजेता रही। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में फरैंजी की टीम ने ऊंचा इस्लामाबाद की टीम को हराकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक यादव ने प्रथम, ऋषभ ने द्वितीय और आदर्श बाबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं 800 मीटर दौड़ में अंकित यादव ने प्रथम, सूरज शाक्य ने द्वितीय और संदीप कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कुश्ती में 40 किलो वर्ग में हिमांशू प्रथम और शिवांश द्वितीय, 45 किलो वर्ग में पवन प्रथम, ऋषभ द्वितीय व 60 किलो वर्ग में सौरभ प्रथम और अचल द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा गोला फेंक में दीपक कुमार ने प्रथम, धर्मराज ने द्वितीय ओर संदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को खंड विकास अधिकारी किशनी रंजीत सिंह और सहायक विकास अधिकारी पंचायत ओमप्रकाश तिवारी ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए।