फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sports competition will be first time in Taj Mahotsav

ताज महोत्सव के इतिहास में पहली बार होंगी खेल प्रतियोगिताएं, खिलाड़ियों में उत्साह

Fri, 08 Feb 2019 03:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
Sports competition will be first time in Taj Mahotsav
ताज महोत्सव 2019
ताज महोत्सव के इतिहास में पहली बार होने जा रही खेल प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। महोत्सव में शामिल किए गए खेलों को लेकर खेल संघ में काफी जोश है। संघ पदाधिकारियों का मानना है कि सभी टीमें अपने-अपने खेलों में ताज महोत्सव की पहली चैंपियनशिप अपने नाम करना चाहती हैं। इसके लिए खेलों के खिलाड़ी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि जिला हॉकी संघ ताज महोत्सव प्रतियोगिता में आठ बालकों की टीम और चार बालिकाओं की टीम उतारने की मशक्कत कर रहा है। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अगले हफ्ते संघ टीमों की सूची जारी कर देगा। 
विज्ञापन


जिला बैडमिंटन संघ ने ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप कराने का फैसला कर लिया है। इसमें बालक वर्ग में सिगल्स, बालक वर्ग में डबल्स और मिक्सड डबल्स मैच कराए जाएंगे। टेबिल टेनिस में भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। बास्केटबाल और कबड्डी में आठ-आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। निशानेबाजी और जिमनास्टिक प्रतियोगिता के लिए भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट हो सकता है शामिल 

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के आरएसओ सुनील चंद्र जोशी ने बताया कि सभी खेलों की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कुछ खेल संघों ने टीमों का निर्धारण कर दिया है। साथ ही टेबिल टेनिस, बैडमिंटन, आदि खेलों में भी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 

देश के सबसे लोकप्रिय खेल क्रिकेट को भी ताज महोत्सव में शामिल किया जा सकता है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के सचिव प्रकाश कौशल का कहना है कि ताज महोत्सव के अधिकारियों से डीसीएए के पदाधिकारियों की बातचीत चल रही है। 

उम्मीद की जा रही है कि दो-तीन दिन के अंदर ताज महोत्सव में अन्य खेलों की तरह क्रिकेट को भी शामिल कर लिया जाए। कौशल ने बताया कि टी-20 फॉर्मेट पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें छह से आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed