फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spoon Fever in Bihar Alerts in Mathura Hospitals by health Department

बिहार में 'चमकी' बुखार का कहर, मथुरा में स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Wed, 19 Jun 2019 10:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 19 Jun 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Spoon Fever in Bihar Alerts in Mathura Hospitals by health Department
चमकी बुखार - फोटो : pexels.com
बिहार में चमकी बुखार के कहर के बाद मथुरा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है। चमकी बुखार के खतरे को देखते हुए इससे निपटने के लिए अस्पतालों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

 
चमकी बुखार से बिहार में हुई 100 से अधिक बच्चों की मौत के बाद मथुरा जनपद के अस्पताल अलर्ट पर हैं। जिला अस्पताल के डॉ. सीएमएस आरएस मौर्या ने बताया कि चमकी बीमारी को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने बताया कि अस्पताल पूरी तरह अलर्ट पर है। अगर कोई मरीज आया तो उसे अस्पताल में बने अलग वार्ड में भर्ती किया जाएगा। 
 

संयुक्त जिला अस्पताल के मेडिकल आफिसर पीयूष चौबे ने बताया कि इस बुखार में शरीर में शुगर की कमी होने लगती है। इस बुखार से ग्रस्त होने पर मरीज को तेज बुखार हो जाता है। 

बदन में लगातार ऐंठन होना, दांत पर दांत दबाए रहना, सुस्ती चढ़ना, शरीर में कमजोरी आना प्रमुख लक्षण है। उन्होंने बताया की ये लक्षण दिखने के बाद तत्काल ही अस्पताल में चिकित्सक की सलाह लें। 

बचाव
सड़े-गले या ज्यादा पके फलों का सेवन न करें। खाने से पहले और बाद में साबुन से हाथ जरूर धोएं। गंदगी भरे इलाकों में न जाएं। पीने का पानी स्वच्छ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed