फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   spending 30 lakh rupees per day for cleanliness in agra

ताजनगरी में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर, रोजाना 'कूड़े' में जा रहे 30 लाख रुपये

Sat, 13 Jul 2019 01:47 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jul 2019 01:47 PM IST
विज्ञापन
spending 30 lakh rupees per day for cleanliness in agra
सेंट जोंस चौराहे के पास कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी को साफ और स्वच्छ रखने के लिए 30 लाख रुपये प्रतिदिन खर्च हो रहा है। यह एक माह में नौ करोड़ रुपये से अधिक होता है। बावजूद इसके हम सफाई में पिछड़ रहे हैं। जगह जगह कूड़े के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। आलम यह है कि हम सफाई के मामले में देश में 85वें स्थान पर है।
विज्ञापन


आगरा से हर रोज 712 टन से अधिक कूड़ा निकल रहा है। यह कुबेरपुर पर 72 एकड़ क्षेत्र में डाला जा रहा है। इस कूड़े को उठाने के लिए शहर में 110 डलावघर हैं। गली-मोहल्लों से कूड़ा यहां पर डाला जाता है। इस कूड़े को शहर से कुबेरपुर तक पहुंचाने में हर माह करीब 70 लाख रुपये का तेल खर्च किया जाता है। 
विज्ञापन


इसके अलावा चार हजार से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन के नाम पर साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होते हैं। पांच निजी कंपनियों को दी जाने वाली धनराशि और अन्य खर्चों को जोड़कर एक माह में नौ करोड़ रुपये से अधिक शहर की सफाई पर खर्च किए जाते हैं। लेकिन नतीजा सिफर ही दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच कंपनियों पर घरों से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी

शहर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग उठाया जा सके, इसके लिए पांच निजी कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनको शहर के सभी 100 वार्डों से कूड़ा एकत्रित करना होता है। लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। नगर निगम इन निजी कंपनियों को करीब दो करोड़ रुपये प्रति माह भुगतान कर रहा है।

4,290 कर्मचारी सफाई में जुटे

नगर निगम में करीब 4,290 सफाई कर्मचारियों पर सफाई कार्य की जिम्मेदारी है। इनमें से 2,200 कर्मचारी आउटसोर्स से लगे हुए हैं।, 1500 नियमित और 590 संविदा सफाई कर्मचारी हैं। 

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव राठी ने बताया कि नगर निगम शहर की सफाई में करीब नौ करोड़ रुपये प्रति माह खर्च कर रहा है। इसमें कर्मचारी, अधिकारियों का वेतन, वाहनों में तेल और निजी कंपनी, सभी का खर्च शामिल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed