{"_id":"6642405e6adddc365e07ade8","slug":"speeding-truck-crushed-a-couple-died-on-spot-accident-happened-while-going-to-in-laws-house-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, दोनों की हो गई मौत; ससुराल जाते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को कुचला, दोनों की हो गई मौत; ससुराल जाते समय हुआ हादसा
Mon, 13 May 2024 10:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 10:01 PM IST
सार
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसा एत्मादपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली हाइवे पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतक दंपती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद से सोमवार को आगरा जा रहे दंपती की बाइक में हाईवे पर सतौली मोहल्ले के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में परिवार में मातम छा गया।
फिरोजाबाद की लेबर काॅलोनी निवासी संदीप कुलश्रेष्ठ (56) सोमवार को अपराह्न करीब 3 बजे पत्नी कुंजलता कुलश्रेष्ठ (51) के साथ बाइक से आगरा जा रहे थे। हाईवे स्थित मोहल्ला सतौली के समीप धर्मकांटे के सामने ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक ट्रक व सड़क किनारे लगी रेलिंग में फंस गई। हादसे में दोनों घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी एत्मादपुर पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
परिजनों ने बताया कि कुंजलता सरकारी शिक्षक थीं। वहीं संदीप प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। इनके दो बेटे हैं। एक गुड़गांव में प्राइवेट नोकरी करता है। छोटा बेटा चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। संदीप पत्नी कुंजलता के साथ आगरा ससुराल जा रहे थे। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।