{"_id":"69229c507085d9675d092c23","slug":"speeding-car-rammed-into-kiosk-injuring-four-people-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज रफ्तार कार खोखे में घुसी...मच गई अफरातफरी, चार लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज रफ्तार कार खोखे में घुसी...मच गई अफरातफरी, चार लोग गंभीर घायल
Sun, 23 Nov 2025 11:02 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:02 AM IST
सार
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे खोखे में जा घुसी। इससे अफरातफरी मच गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
खोखे में जा घुसी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में कागाराैल मार्ग पर रविवार सुबह हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खोखे में जा घुसी। इससे माैके पर अफरातफरी मच गई। चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
थाना क्षेत्र के कागाराैल मार्ग पर रतनलाल पुत्र तुलाराम का घर के पास सड़क खोखा रखा हुआ है। रविवार को पौने नौ बजे करीब किरावली की तरफ से तेजगति से आई कार खोखा में जा घुसी। इससे खोखा टूट गया। वहां पर मौजूद चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी किरावली पर भर्ती कराया।
हालत गंभीर होने पर सीएचसी से आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में 65 वर्षीय रतनलाल, 54 वर्षीय सहाब सिंह, 18 वर्षीय राजवीर, 12 वर्षीय गाैरव घायल हुए हैं।