फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special vigilance being exercised in districts of Agra Commissionerate and Zone After murder of Atiq and Ashra

Atiq Arshad Murder: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, हाईअलर्ट जारी

Mon, 17 Apr 2023 09:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 09:31 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद आगरा में संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी की गई। वहीं सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शहर से लेकर देहात तक हाईअलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
special vigilance being exercised in districts of Agra Commissionerate and Zone After murder of Atiq and Ashra
हाई अर्लट के बाद आगरा में गश्त करती घुड़सवार पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। आगरा कमिश्नरेट और जोन के जिलों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के साथ पीएसी लगाई गई है। धारा 144 पहले से लागू है। कई इलाकों में ड्रोन से निगरानी हो रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर है। भड़काऊ पोस्ट डालने पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी पैदल गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने तीनों जोन नगर, पश्चिमी और पूर्वी के डीसीपी को दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारी फोर्स के साथ गश्त कर रहे हैं। कई इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। शहर के मंटोला, रकाबगंज, ताजगंज, न्यू आगरा, शाहगंज, जगदीशपुरा, लोहामंडी में मिश्रित आबादी वाले इलाके हैं। 
विज्ञापन

भड़काऊ पोस्ट की तो होगी कार्रवाई

देहात के इलाकों में भी पुलिस सक्रिय है। सुबह और शाम को पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त की। पॉइंट बनाकर ड्यूटी भी लगाई गई है। एलआईयू भी सक्रिय है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मामले में किसी तरह के पोस्ट करने से बचें। भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आपत्तिजनक पोस्ट को फारवर्ड न करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

एडीजी जोन आगरा राजीव कृष्ण ने कहा कि जोन में अलर्ट किया गया है। संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed