फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special games will be held for three days on the birth anniversary of Major Dhyan Chand

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिन होंगे खास खेल

Fri, 26 Aug 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Special games will be held for three days on the birth anniversary of Major Dhyan Chand
मैनपुरी। जिले में इस बार खेल दिवस पर गांव के परंपरागत खेलों पर जोर रहेगा। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के मौके पर मैनपुरी में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। खेल दिवस के मौके पर देशी खेल की प्रतियोगिताओं के आयोजन को प्राथमिकता दी जाएगी। जिसके तहत बच्चे हॉकी, लेमन रेस, रस्साकसी, पिट्टू दौड़ जैसे खेल खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन

सरकार ने ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने के लिए खेल दिवस को चुना है। यूं तो बच्चे क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होते हैं। लेकिन इस बार बोरी दौड़, पिट्ठू दौड़, नींबू दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों के आयोजन भी होंगे। हॉकी, फुटबॉल और रस्साकसी खेल आदि की प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जाएंगी। ये प्रतियोगिताएं 29, 30 और 31 अगस्त को मैनपुरी के नेहरू स्टेडियम में होंगी।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को स्टेडियम में जूनियर बालक वर्ग अंडर-14 और ओपन जूनियर वर्ग में हॉकी, लेमन रेस, रस्साकसी और बोरी रेस का आयोजन होगा। 30 अगस्त को अंडर 19 जूनियर बालक और बालिका वर्ग की 100, 200 और 400 मीटर एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। 31 अगस्त को ओपन/ जूनियर बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed