फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special campaign at booths, 1520 voters reached to get their names added

Agra News: बूथों पर विशेष अभियान, नाम जुड़वाने को पहुंचे 1520 मतदाता

Sun, 01 Feb 2026 03:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Feb 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Special campaign at booths, 1520 voters reached to get their names added
एसआईआर: बाह के बूथ पर मतदाताओं की समस्या सुनते एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला
बाह। एसआईआर में तैयार हुई कच्ची मतदाता सूची रविवार को विशेष अभियान में बाह, जैतपुर, पिनाहट ब्लॉक के 385 बूथों पर पढ़कर सुनाई गई। जिन 22,534 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई थी, उनके लिए नोटिस जारी जारी किए जा चुके हैं। जिनकी गांववार ब्लॉक मुख्यालय पर सुनवाई हो रही है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदकों के फॉर्म 6 भरवाए गए।
विज्ञापन


एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि 1,520 मतदाताओं ने अपने नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भरे, जबकि। नाम कटवाने के लिए 52 लोगों ने फॉर्म-7 भरे। 228 लोगों ने संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरे। कच्ची मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां ली गई। बाह के एसडीएम के अलावा तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष और सुधीर गिरी ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर अभियान की पड़ताल की। एसआईआर में बाह विधानसभा क्षेत्र की जारी कच्ची मतदाता सूची में 361 से बढ़ कर 385 बूथ हो गए हैं। एसआईआर से पहले बाह विधानसभा क्षेत्र में 3,39,350 मतदाता थे। एसआईआर के बाद जारी की गई कच्ची मतदाता सूची में 2,82,060 वोट रह गए हैं। 22,534 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। बीएलओ की ओर से तैयार सूची के मुताबिक 6,702 मतदाता मृतक, 33,469 मतदाता सिफ्टेड, 3,437 मतदाता डुप्लीकेट, 13,389 मतदाता अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed