{"_id":"62080266ef75d9484f794bf9","slug":"sp-singh-convoy-tried-to-block-mainpuri-news-agr524136431","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिंह बघेल की गाड़ी रोकने की कोशिश, सपा के झंडे लहराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी सिंह बघेल की गाड़ी रोकने की कोशिश, सपा के झंडे लहराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। करहल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल की गाड़ी सपा समर्थकों ने शनिवार दोपहर रोकने की कोशिश की। इस दौरान सपा का झंडा लहराते हुए समर्थन में नारेबाजी की।
करहल विधानसभा सीट से सपा से खुद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। शनिवार दोपहर एसपी सिंह समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले थे। नगला कुरियन गांव के पास सपा समर्थकों ने सड़क पर आकर उनकी गाड़ी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान समाजवादी पार्टी का झंडा लहराते हुए युवाओं ने पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थन में नारेबाजी की। एसपी सिंह बघेल के साथ चल रहे भाजपा नेताओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस विरोध प्रदर्शन में शामिल युवाओं की तलाश कर रही है। एसपी अशोक कुमार राय का कहना है कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जनसभा के दौरान की गाली गलौज
करहल विधानसभा क्षेत्र में मीठेपुर के पास गांव कुम्हेरी में जनसभा के दौरान चार दिन पहले प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ सपा समर्थकों ने गाली गलौज की। शनिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।