फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Singh Baghel says Mulayam Singh had come in my dream and said you have to fulfill the dream

Mainpuri: चुनावी सभा में बोले एसपी सिंह बघेल- मेरे सपने में आए थे मुलायम, कहा- तुम्हें पूरा करना है सपना

Sat, 03 Dec 2022 02:24 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Dec 2022 02:24 AM IST
सार

मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा थी। जनसभा में मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने संबोधन किया। 

विज्ञापन
SP Singh Baghel says Mulayam Singh had come in my dream and said you have to fulfill the dream
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीति के गलियारों में कभी अखिलेश यादव के सपने में भगवान श्रीकृष्ण आते हैं तो कभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के। लेकिन इस बार केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के सपने में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए। मैनपुरी में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में प्रो. बघेल ने कहा कि नेताजी उनके सपने में आए थे। वे कह रहे थे कि मैनपुरी को जीतकर उन्हें मुलायम सिंह यादव का सपना पूरा करना है। उन्होंने नेताजी का सपना पूरा करने के लिए जनता से अपील भी की। 

विज्ञापन

अखिलेश ने किया मुलायम का अपमान- बघेल 

क्रिश्चियन मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा थी। जनसभा में मुख्यमंत्री के संबोधन से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने संबोधन किया। इस बीच केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने जब संबोधन की शुरुआत की तो उन्होंने कहा कि रात में उनके सपने में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव आए थे। वे कह रहे थे कि उप चुनाव में भी अपने शब्दों से इतना अपमान भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य और प्रो. बघेल ने नहीं किया, जितना अखिलेश ने किया था। अखिलेश यादव ने अध्यक्ष पद से उन्हें हटाकर जो अपमान किया था वो सबसे भारी है। 

विज्ञापन


प्रो. बघेल ने आगे कहा कि नेताजी ने कहा कि मैनपुरी की सीट जीतकर उन्हें सपना पूरा करना है। कहा कि जनसभा में उमड़ा जनसमूह बता रहा है कि भाजपा जीत रही है। उन्होंने नेताजी का सपना पूरा करने के लिए जनता से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को जिताने की अपील की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रघुराज बोले- सैफई परिवार ने उन्हें किया अपमानित 

जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य भी सैफई परिवार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिस सैफई परिवार के साथ वे कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे उस सैफई परिवार ने उन्हें बैलगाड़ी के पीछे चलने वाला कुत्ता बोलकर अपमानित किया है। मैनपुरी की जनता और उनका समाज वोट की चोट से इसका बदला लेगा। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा आजीवन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed