फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP MP stands firm on Rana Sanga's statement says- we cannot deny the fact

UP News: राणा सांगा वाले बयान पर सपा सांसद कायम, बोले- तथ्य को नकार नहीं सकते

Mon, 24 Mar 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 09:37 AM IST
सार

राणा सांगा पर दिए गए बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं सपा सांसद ने कहा कि वे अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने  साफ-साफ कहा कि तथ्य को नकार नहीं सकते हैं। 

 

विज्ञापन
SP MP stands firm on Rana Sanga's statement says- we cannot deny the fact
राज्यसभा में बोलते सांसद रामजी लाल सुमनस्वयं

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजी लाल सुमन के राज्यसभा में राणा सांगा पर दिए बयान के बाद सियासत गर्म है। रविवार को सपा सांसद ने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं। बाबर स्वेच्छा से हिंदुस्तान नहीं आया था। उसे राणा ने बुलाया था। इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को सपा नेता रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में कहा था भाजपा के लोगों का तकिया कलाम बन गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो...। सांसद के इस बयान पर देशभर के राजनीतिक हलकों में हलचल मची है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: दवा माफिया विजय गोयल गैंग लीडर...पत्नी समेत 10 सदस्यों पर भी गैंगस्टर, 11 राज्यों में फैला रखा कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

हंगामे के बीच रविवार को रामजी लाल सुमन संजय प्लेस स्थित आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा मैं मानता हूं बाबर आक्रांता था, लेकिन उसे लाने वाला कौन था। वो अपनी मर्जी से नहीं आया था। इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने उसे बुलाया था। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

 

सौहार्द बिगाड़ने वालों को सरकार का समर्थन
सुमन ने होली पर रंगों के बारे में हुई बयानबाजी पर कहा कि भाजपा के मंत्री, विधायक कभी कहते हैं जिसे रंग पसंद नहीं वो पाकिस्तान चले जाएं। कभी कहते हैं घरों में कैद रहें। कभी कहते हैं ऊपर पहुंचा दिया जाएगा। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले ऐसे बयानों की सरकार कभी निंदा तक नहीं करती। इससे तो यही लगता है कि सौहार्द बिगाड़ने वालों को सरकार का समर्थन प्राप्त है।

ये भी पढ़ें -  UP: राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजी सुमन का ऐसा बयान, जिस पर छिड़ा संग्राम...पुतले फूंके; तहरीर दी


 

सांसद के घर लगा रहा सपाइयों का तांता
 राणा सांगा और बाबर पर बयान के बाद सुर्खियों में आए सपा सांसद रामजी लाल सुमन के आवास पर रविवार को सपाइयों का तांता लगा रहा। सपा नेता मदन मोहन गर्ग, मुईन बाबू, धर्मेंद्र यादव, सलीम उस्मानी, गौरव यादव सहित तमाम नेताओं ने सांसद के बयान का समर्थन किया। भाजपा पर देश की सामाजिक समरसता को बिगाड़ने के लिए धार्मिक रंग देने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें -  रूफ टॉप पर छापा: पुलिस ने ऐसे हाल में पकड़े अमीर घरों के 10 युवक-युवतियां, घरवाले शर्म से हुए पानी-पानी


 

फूंका पुतला, जीभ काटने पर रखा इनाम
रविवार को हिन्दू महासभा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने सपा सांसद के घर के पास उनका पुतला फूंका। स्पीड कलर लैब चौराहा पर प्रदर्शन किया। उनकी जीभ काटने पर एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की। 24 घंटे में सपा सांसद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं करने पर सड़कों पर उग्र आंदोलन का एलान भी किया है। थाना हरीपर्वत में सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। युवा प्रदेश प्रभारी बृजेश भदौरिया, जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा, शंकर श्रीवास्तव, सत्यम भारद्वाज, विपिन राठौड़, मनीष कुमार, आयुष तोमर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती भूल से भी न करें ये छह गलतियां...प्री-मेच्योर डिलीवरी का खतरा, इसलिए बच्चों में मिल रहे ये रोग
 

भाजपा सांसद बोले- यह पूरे देश का अपमान
 सपा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान पर भाजपा नेता भी खुलकर सामने आ गए हैं। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने सुमन के बयान को देश का अपमान बताया। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने भी सपा से इस कृत्य के लिए माफी मांगने की बात कही। पूर्व मंत्री उदयभान सिंह ने सुमन के बयान की निंदा करते हुए कहा मुझे लगता है कि रामजी लाल अपनी बुद्धि व विवेक खा चुके हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed