फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP leader Ramnath Singh shops demolished by bulldozer in Etah

Etah: सपा नेता रामनाथ यादव की दुकानों पर चला बुलडोजर, किले की जमीन पर कर रखा था अवैध कब्जा

Wed, 18 May 2022 04:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 May 2022 04:05 PM IST
सार

एटा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने बुधवार को एएसआई द्वारा संरक्षित किले की जमीन को कब्जामुक्त कराया। इस जमीन पर कब्जा कर सपा नेता ने दुकानों का निर्माण करा लिया था। 

विज्ञापन
SP leader Ramnath Singh shops demolished by bulldozer in Etah
प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर कब्जामुक्त कराई जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अलीगंज में समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव की आठ दुकानों को प्रशासन ने बुधवार को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इन दुकानों को एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) संरक्षित किले की जमीन पर बना लिया गया था। 127 वर्ग मीटर क्षेत्र में ये दुकानें बनी थीं, जिनकी कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


अलीगंज के मोहल्ला लुहारी दरवाजा स्थित ग्रामीण न्यायालय मोड़ पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव ने आठ दुकान का निर्माण कराया था। वर्ष 2012 में दुकानों का निर्माण कराया गया था, जिन्हें किराये पर संचालित किया जा रहा था। 
विज्ञापन


बुधवार को उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, सीओ राजकुमार सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ सुबह 11 बजे पहुंचे। तीन बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। लगभग दो घंटे तक चली कार्रवाई में सभी आठ दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख या उनके परिवार का कोई सदस्य वहां नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में ईंट भट्ठा किया जा चुका ध्वस्त

इससे पहले भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी रोशन में एक अप्रैल को इनका ईंट भट्ठा ध्वस्त किया गया था। यह भट्ठा भी सरकारी जमीन पर बनाए जाने का आरोप था। जिसमें प्रशासन ने 15 करोड़ रुपये की 33 बीघा सरकारी जमीन मुक्त कराने का दावा किया था।

बुलडोजर को लेकर बढ़ीं धड़कनें

मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने कस्बे में सराय बस अड्डे तक पैमाइश कराई थी। अतिक्रमण का चिह्नांकन किया गया था, जिसे लेकर यहां के स्थानीय लोग चिंतित थे। वहीं जब बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख की दुकानें तोड़ने की कार्रवाई हुई तो इन लोगों की धड़कनें भी बढ़ गईं। आशंका सताती रही कि कहीं बुलडोजर उनके उधर भी तो नहीं पहुंच रहे हैं।

अलीगंज के एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण के संबंध में पूर्व ब्लॉक प्रमुख को नगर पालिका परिषद की ओर से नोटिस दिया जा चुका था। मंगलवार को भी इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। किले की जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण करा लिया गया था। उस जमीन पर मालिकाना हक राज्य सरकार है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में जो भी खर्चा हुआ है, उसे भी वसूला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed