{"_id":"5deb9f708ebc3e1bb715ddf2","slug":"sp-leader-ram-gopal-yadav-said-president-s-rule-should-be-imposed-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड पर बोले रामगोपाल यादव: यूपी के हालात खराब, राष्ट्रपति शासन लगाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड पर बोले रामगोपाल यादव: यूपी के हालात खराब, राष्ट्रपति शासन लगाया जाए
Sun, 08 Dec 2019 10:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Dec 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर है। यहां राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।
फिरोजाबाद में शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में आए सपा नेता रामगोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्नाव की घटना पर पहले कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैंने सदन में भी इस विषय पर कहा था कि दुष्कर्म पीड़िता 90 प्रतिशत जल चुकी है, उसका जिंदा रहना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता है। उत्तर प्रदेश की व्यवस्था बिल्कुल लचर है। उन्नाव घटना के जो आरोपी हैं उन पर भी वैसी कार्रवाई नहीं हो सकती है जो हैदराबाद में हुई है।

SP leader Ram Gopal Yadav on being asked about crimes against women in UP: Section 356 has been framed in Constitution, so that in case a state govt doesn't function as per Constitution, then the govt must be dissolved & President's Rule should be imposed in the state. pic.twitter.com/WsOeOWbyi3
— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019
'संविधान के हिसाब से नहीं चल रहा शासन'
रामगोपाल यादव ने कहा कि यूपी के हालात काफी खराब हैं। यहां संविधान के हिसाब से शासन नहीं चल रहा है। धारा 356 इसी लिए बनाई गई है कि यदि संविधान के अनुसार कोई राज सरकार नहीं चलती है तो उसको बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए।
हैदराबाद में दुष्कर्म के आरोपियों के एनकाउंटर पर कहा कि ऐसा लोग पसंद करते हैं लेकिन फिर भी जब वो पकड़ लिए गए थे तो उन पर विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए थी। यहां तक कि हमने आतंकवादी कसाब को भी अपने बचाव का मौका दिया, फिर उसको फांसी लगी।