{"_id":"5ae2e67b4f1c1b350b8b6c77","slug":"sp-leader-mulayam-singh-yadav-visited-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे मुलायम सिंह यादव, इस मुद्दे पर जानेंगे उनकी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे मुलायम सिंह यादव, इस मुद्दे पर जानेंगे उनकी राय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 28 Apr 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तीन दिन आगरा में रहेंगे। 29 से 30 अप्रैल तक प्रवास के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर गठबंधन पर उनकी नब्ज टटोलेंगे।
इस बीच वह एक निजी कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। उनके लिए सर्किट हाउस का नया भवन आरक्षित किया गया है। मुलायम सिंह यादव कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय रहने वाले नेताओं में से एक हैं।
वह हर कार्यकर्ता से सीधे संवाद करते हैं। पार्टी में विवाद के बाद मुलायम सिंह की आगरा के कार्यकर्ताओं से दूरी हो गई थी। सिर्फ एक-दो कार्यक्रमों में ही आना हुआ। वह भी काफी कम समय के लिए।

An interesting story of samajwadi party symbol bicycle
ऐसे में कार्यकर्ताओं का उनसे सीधा संवाद नहीं हो पाया। अब उन्हें भरपूर मौका मिलेगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए उनके इस प्रवास कार्यक्रम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वह विवाद के बाद दो गुटों में बंटे कार्यकर्ताओं के बीच गिले-शिकवे और मतभेदों को दूर करने का भी प्रयास करेंगे। साथ ही उनमें ऊर्जा भरने का भी काम करेंगे। प्रवास के दौरान नेताजी सपा-बसपा गठबंधन पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक भी लेंगे।
लंबे समय बाद जिले के सपाइयों को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के साथ इतना वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता के अनुसार, वह 28, 29 और 30 अप्रैल को आगरा में रहेंगे।