{"_id":"6a87d2aea0eb5d5a2a0fdd98","slug":"sp-intensifies-pda-outreach-in-braj-region-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ब्रज में सपा काी पीडीए सियासत, गुर्जर नेताओं को सौंपी जातीय गोलबंदी की कमान; तीन दिन चलेगा जन संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ब्रज में सपा काी पीडीए सियासत, गुर्जर नेताओं को सौंपी जातीय गोलबंदी की कमान; तीन दिन चलेगा जन संवाद
Fri, 21 Aug 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:53 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी यूपी और ब्रज क्षेत्र में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं को साधने के लिए पीडीए अभियान तेज कर दिया है। विधायक अतुल प्रधान और प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर को जन संवाद और पार्टी के सामाजिक समीकरण मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
सपा विधायक अतुल प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र में अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के साथ जातीय गोलबंदी तेज कर दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने इन क्षेत्रों में जातीय समीकरणों को साधने के लिए अपने प्रमुख गुर्जर नेताओं को मैदान में उतारा है।
राजनीतिक रणनीति के तहत, मेरठ की सरधना सीट से सपा विधायक अतुल प्रधान 23 अगस्त को आगरा के फतेहाबाद स्थित राजाराम हाईस्कूल में आयोजित पीडीए जन-पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर को उनके सजातीय समाज के बीच पैठ मजबूत करने का जिम्मा सौंपा गया है।
लल्ला गुर्जर 22 अगस्त को मथुरा के छाता, 23 को बुलंदशहर के सिकंदराबाद, 24 को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर और 25 अगस्त को बागपत में जन संवाद करेंगे। इन नेताओं को भ्रमण के बाद निर्धारित प्रारूप में अपनी रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रदेश कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।