फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP in Soron, BJP waved in Ganjdundwara

ब्लॉक प्रमुख चुनाव- सोरों में सपा समर्थित सीमा, गंजडुंडवारा में भाजपा समर्थित शांति ने लहराया परचम

Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP in Soron, BJP waved in Ganjdundwara
कासगंज। जिले के सात विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन की हुआ जबकि सोरों और गंजडुंडवारा में शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। सोरों ब्लॉक का चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण रहा। यहां पूरे जिले की निगाहें लगीं थीं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए प्रशासन की व्यवस्थाएं नजर आईं। सोरों ब्लॉक से सपा समर्थित सीमा यादव ने 12 मतों से विजय हासिल की। जबकि गंजडुंडवारा में भाजपा समर्थित शांति देवी 56 मतों से विजयी हुईं। सोरों में सभी 110 मतदाताओं ने डाले वोट, जबकि गंजडुंडवारा में 92 में से कुल 59 मत पड़े।
विज्ञापन

सोरों ब्लॉक का चुनाव सपा और भाजपा के लिए प्रतिष्ठापूर्ण था। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक बनाने की एफआईआर सपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई। ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सीमा यादव सपा जिलाध्यक्ष की पत्नी हैं। पुलिस प्रशासन का दबाव बढ़ने पर सीमा यादव उच्च न्यायालय गईं। जहां कोर्ट ने जिला प्रशासन को निष्पक्ष और सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके चलते प्रशासन ने व्यवस्थाएं की थीं। सपा समर्थित सीमा यादव को 61 जबकि भाजपा समर्थित उर्मिला देवी को 49 मत मिले।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा ब्लॉक में तीन प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन यहां इकतरफा चुनाव नजर आया। भाजपा समर्थित शांति देवी को 57 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रश्मि पालीवाल और मीरा देवी को 1-1 मत मिला। यहां 33 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। दोनों ही प्रत्याशियों को रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाण पत्र जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से लेकर मतगणना तक अभेद रहा सुरक्षा का घेरा
कासगंज। गंजडुंडवारा और सोरों विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान से लेकर मतगणना तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम और एसपी सोरों में मौजूद रहे। एसडीएम, सीओ ने गंजडुंडवारा में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
सुबह से ही पुलिस और पीएसी विकासखंड परिसर में पहुंच गया। पुलिस के साथ अधिकारी भी तैनात थे। सोरों विकासखंड में डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ सिटी आरके तिवारी विकासखंड परिसर के बाहर बने मुख्य द्वार पर सुरक्षा की कमान संभाले रहे। भाजपा और सपा समर्थित प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए शिविरों पर डीएम, एसपी निगरानी करते रहे। विकासखंड परिसर से सौ मीटर के दायरे में भीड़ को एकत्रित होने नहीं दिया गया। कहीं भी तनाव के हालात पैदा नहीं हुए। गंजडुंडवारा में पटियाली एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ दीपकुमार पंत पुलिस पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।
आदेश को लेकर सतर्कता
सोरों विकासखंड में चुनाव के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी की याचिका पर उच्च न्यायालय ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम के निर्देश दिए। इसको लेकर कड़ी व्यवस्थाएं रहीं। ड्रोन से मतदान स्थल एवं उसके बाहर निगरानी कराई गई। मतदान व मतगणना समाप्त होने के बाद ही डीएम, एसपी सोरों विकासखंड परिसर से हटे।
भीड़ एकत्रित न करने की हिदायत
मतदान एवं मतगणना स्थल के बाहर भीड़ एकत्रित न हो इसको लेकर विशेष सख्ती रही। अधिकारी प्रत्याशी और उनके समर्थकों को हिदायत देते रहे कि किसी हाल में भीड़ एकत्रित न हो। चुनाव आयोग के निर्देशों के उल्लघंन पर कार्रवाई होगी।
- मतदान और मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए है। कहीं भी कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई। मतदान से लेकर मतगणना तक विशेष निगरानी कराई गई।- सीपी सिंह, डीएम।
- सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, पीएसी बल तैनात किया गया। पूरी तरह व्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न हुआ। कहीं भी शांति भंग के हालात पैदा नहीं हुए।- मनोज सोनकर एसपी।
सपाइयों में खुशी की लहर
सोरों(कासगंज)। सोरों ब्लॉक प्रमुख पद पर प्रत्याशी की जीत से सपाईयों में खुशी की लहर है। जगह-जगह सपाईयों ने जश्न मनाया है। सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आभार जताया है।
सुबह से ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए मशक्कत में जुटे। लंबे समय से ब्लॉक प्रमुख पद पर देवेंद्र यादव के परिवार से जुड़ा सदस्य काबिज रहा है। इसलिए यह चुनाव उनके लिए प्रतिष्ठापूर्ण रहा। दोपहर बाद सपा समर्थित प्रत्याशी सीमा यादव विजयी घोषित हुईं तो सपाईयों में खुशी की लहर दौड़े गई। कार्यकर्ताओं ने सोरों स्थित कोल्ड स्टोरेज पर बने कार्यालय पर एकत्रित होकर मिठाई बांटी। खुशी जाहिर करने में बिजेंद्र गौर, कुलदीप पांडे, हसरत उल्ला खंा शेरवानी, देवेंद्र लोधी, अर्जुन सिंह, हरिओम शर्मा, सचिन यादव, शाहरूख राज, अख्तर पठान, डा. बीके राजपूत प्रमुख हैं।
प्रमाण पत्र पाकर खिले चेहरे
कासगंज। ब्लॉक प्रमुख पद पर काबिज हुए दावेदारों के चेहरे खिले-खिले नजर आए। प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया।
ब्लॉक प्रमुख कासगंज के पद पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत के बेटे, भाजपा समर्थित यशवीर राजपूत ने निर्विरोध जीत हासिल की है। उन्हें शुक्रवार शाम निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। सांसद राजवीर सिंह भी प्रमाण पत्र दिलाने पहुंचे और ब्लॉक प्रमुख को मिठाई खिलाई। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, डा. खूब सिंह लोधी, अनीश, राहुल वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख को बधाई दी है। ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचित भाजपा समर्थित अमांपुर से उर्मिला देवी, सिढ़पुरा से कश्मीरा देवी, पटियाली से आरती चौहान, सहावर से कृष्णा राजपूत को भी प्रमाण पत्र मिल गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, श्यामसुंदर गुप्ता, राजवीर भल्ला, नीरज शर्मा, सत्येंद्र कश्यप बौबी, अतुल चौहान, जय सिंह वर्मा, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नवल कुलश्रेष्ठ, डा. बीडी राणा, बौबी कश्यप ने बधाई दी है। संवाद

मतदान पर रही प्रेक्षक की नजर
कासगंज। जिले में सोरों और गंजडुंडवारा ब्लॉक पर मतदान और मतगणना की व्यवस्थाओं और प्रक्रिया पर प्रेक्षक सचिव उच्च शिक्षा विभाग शमीम अहमद खान की कड़ी नजर रही। उन्होंने सोरों और गंजडुंडवारा में मौजूद रहकर चुनावी व्यवस्थाओं पर नजर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed